आजकल की बहुत व्यस्त दिनचर्या में अक्सर आपको अपनी त्वचा की देखभाल का समय मिल ही नहीं पाता होगा. पर वातावरण में मौजूद धूल-मिट्टी, प्रदूषण यानी पलूशन के कण, बदलता मौसम ये सब अपना काम बिना रुके करते रहते हैं और आपकी त्वचा की रंगत गहरी होती जाती है. इसके साथ-साथ हम सभी अपने चेहरे के किसी न किसी हिस्से को लेकर असंतुष्ट रहते हैं और मौक़ा मिलते ही उसे सुधार लेना चाहते हैं... भारतीय महिलाओं की बात की जाए तो इस मामले में वे अपनी रंगत को सुधारना चाहती हैं. वे गोरा होने के उपाय जानना चाहती हैं, पर वो भी ऐसे उपाय, जिनका कोई साइड इफ़ेक्ट न हों यानी जो पूरी तरह प्राकृतिक हों.
आपकी इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ ऐसी आदतों पर ध्यान दिया है, जिन्हें रोज़ाना अपनाकर आप गोरा रंग पा सकती हैं. हम आपके लिए यहां गोरे होने के घरेलू नुस्खे भी दे रहे हैं, ताकि आप इनका इस्तेमाल कर अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकें.
लंबे समय तक धूप में न रहें
यह गोरा होने के उपाय में सबसे पहले नंबर का उपाय है- धूप और सूरज
https://tipsfunda.com/tips-for-glowing-skin-in-hindi/